रुद्रपुर, अगस्त 19 -- Rudrapur News: खटीमा। कुटरा गांव में बुधवार को निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 120 मरीजों को जांच के बाद औषधियां वितरित की गईं। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय खटीमा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र प्रसाद ने लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सतर्कता अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान फार्मेसी अधिकारी कंचन भारती, बहुउद्देशीय कर्मी ललित तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला और ग्राम प्रधान भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...