रुद्रपुर, जुलाई 18 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। पीएनबी मेटलाइफ की किस्त जमा करने के नाम पर एक ग्रामीण से दो लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुटरा गांव के विजेन्द्र सिंह राना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जुलाई को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसकी पीएनबी मेटलाइफ की किस्त जमा होनी है। तकनीकी वजह से उसके खाते से किस्त की रकम नहीं कट पा रही है। पीड़ित ने बताया कि इसी झांसे में आकर उसने तीन बार में दो लाख रुपये से अधिक की रकम फोन करने वाले के खाते में बारकोड के जरिये डाल दी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: लोन देने के नाम पर चार लाख किए पार बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ...