रुद्रपुर, अक्टूबर 11 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ओलावृष्टि से धान की फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसान कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही सहकारी समितियों और बैंकों से लिए गए कृषि ऋण माफ करने तथा बिजली बिलों में राहत देने की मांग उठाई है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह लाडी ने चेतावनी दी कि दो दिन के भीतर मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा। रविवार को रुद्रपुर सिटी क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान लाडी ने कहा कि जिले के किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू कराने के लिए लगातार धरना-प्रदर्शन करते रहे, लेकिन सरकार समय पर खरीद शुरू नहीं करा पाई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: 'ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर 50 हजार...