रुद्रपुर, अगस्त 8 -- Rudrapur News: सितारगंज। नगर की एक वार्ड निवासी महिला ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। महिला ने आरिस पुत्र बाबू निवासी नहर पार वार्ड 6 पर उसकी पुत्री से छेड़खानी करने, धर्म परिवर्तन कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि आरिस उसके पति को ट्रक से कुचलने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...