रुद्रपुर, सितम्बर 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि पांच सितंबर को उसकी नाबालिग पुत्री अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि किच्छा बाइपास रोड निवासी राजा दुष्यंत उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...