Rudrapur News: किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर 10 सितम्बर को प्रदर्शन का निर्णय
रुद्रपुर, सितम्बर 7 -- Rudrapur News: सितारगंज। 15 वर्षीय किशोरी की दो माह बाद भी बरामदगी नहीं होने पर अब आंदोलन का निर्णय लिया गया है। सोमवार को अपहृत किशोरी के परिजनों के साथ भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं और जागरूक युवाओं की बैठक हुई। इसमें 10 सितंबर को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से प्रदर्शन कर किशोरी की सकुशल वापसी की मांग करने का निर्णय लिया गया। भाकपा (माले) नेता अनिता अन्ना ने कहा कि क्षेत्र से लगातार बालिकाओं के गायब होने की खबरें मिल रही हैं। दो माह से लापता किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। किशोरी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। वक्ताओं ने आशंका जताई कि लगातार लड़कियों के गायब होने के पीछे किसी संगठित गिरोह की साजिश भी हो सकती है। बैठक के बाद 15 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें विष्णु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.