रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। दो माह से अधिक समय से लापता किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने नगर में जुलूस निकालकर कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।

किशोरी की बरामदगी की मांग गुरुवार को 13 वर्षीय किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर लोग मंडी परिसर में एकत्र हुए। मंडी से जुलूस निकालकर प्रदर्शनकारी तिरंगा चौक, किच्छा रोड और मुख्य चौक होते हुए कोतवाली पहुंचे। एक्टू की जिला सचिव अनीता अन्ना ने कहा कि 30 वर्षीय व्यक्ति किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया है। 67 दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी की बरामदगी नहीं हो पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी के परिजनों से सख्ती से पूछताछ नहीं कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पीड़ित प...