रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: सितारगंज। नगर के एक वार्ड की किशोरी की बरामदगी को लेकर महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। दो दिन में बरामदगी नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बाईपास कॉलोनी क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 6 जुलाई को कैफे में काम करने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। किशोरी की गुमशुदगी भी दर्ज कराई, लेकिन अभी तक बरामदगी नहीं हुई। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि किशोरी की बरामदगी के लिए टीम दबिश दे रही है, उसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...