Rudrapur News: किराये के मकान में मजदूर का शव फंदे से लटका मिला
रुद्रपुर, जुलाई 18 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर की प्रीत विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह एक मजदूर का शव किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर निवासी 42 वर्षीय देवाशीष सामंत पुत्र अपूर्व सामंत प्रीत विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसका शव मकान के बरामदे में सीढ़ियों की रेलिंग से लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को नीचे उतारकर जिला अस्पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.