Rudrapur News: किच्छा में बदमाशों ने हथियारों के बल पर जेवरात-नकदी और स्कूटी लूटी
रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। लालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के देवरिया वार्ड दो में गुरुवार तड़के पांच-छह नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर हथियारों के बल पर डकैती डाली। बदमाश घर से सोने-चांदी के जेवरात, 40 हजार रुपये नकद और स्कूटी लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद महिलाओं को हथियार दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की हैं। दिनेश चौहान पुत्र जगदीश चौहान का मकान रुद्रपुर रोड स्थित चेतक लॉजिस्टिक के पीछे एक सुनसान कॉलोनी में है। घर में उसकी मां प्रेमलता, बहन प्रभा और छोटा भाई श्याम रहते हैं। दिनेश एक निजी फैक्ट्री में हेल्पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.