रुद्रपुर, सितम्बर 1 -- Rudrapur News: किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि उनके प्रयास से दो सड़क निर्माण कार्य के लिए राज्य योजना के अंतर्गत एक करोड़ 53 लाख 53 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। मंगलवार को जारी एक बयान में बेहड़ ने बताया कि लालपुर-नगला मार्ग से श्मशान घाट होते हुए ग्राम गौरीकलां में 2.3 किमी. सड़क का Rs.98.37 लाख की लागत से पुनर्निर्माण और किच्छा विधानसभा अंतर्गत (रुद्रपुर वार्ड 1) ज्येष्ठा कॉलोनी में 0.600 किमी. सड़क का Rs.55.16 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। कहा कि इन सड़कों से आवागमन आसान होने के साथ जनता की दशकों पुरानी मांग भी पूरी होगी। वह क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। बेहड़ ने स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं लोक निर्माण विभाग मंत्...