रुद्रपुर, अक्टूबर 16 -- कार की टक्कर के बाद मारपीट और अगवा करने का आरोप Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दो कारों की टक्कर के बाद दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट करने और पिस्टल के दम पर जबरन कार में बैठाकर अगवा करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में छतरपुर, रुद्रपुर निवासी रोहित राणा पुत्र सुभाष सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार को वह अपनी कंपनी पनोरमा जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार से उसकी कार की टक्कर हो गई। इस पर कार सवार गौरव पंत से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि गौरव पंत ने उसे जान से मारने की धमकी दी। रोहित के अनुसार, बाद में जब वह कार से अपने तीन अन्य साथियों के साथ जा रहा था, तो स...