रुद्रपुर, अक्टूबर 27 -- Rudrapur News: खटीमा। भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद तेज हो गई है। विधानसभा प्रभारी रामपाल ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएं। कार्यकर्ता मिशन 2027 के लिए अभी से सक्रिय होकर कार्य करें, ताकि भाजपा तीसरी बार प्रदेश में सरकार बना सके। ब्लॉक सभागार में विधानसभा प्रभारी रामपाल ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई हैं, जिनका लाभ प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...