Rudrapur News: कांवड़ियों को पूजा-अर्चना के बाद हरिद्वार के लिए किया रवाना
रुद्रपुर, अगस्त 11 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रम्पुरा स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना और नारियल फोड़ने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पवित्र गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों को रवाना किया। उन्होंने भगवान शिव की आराधना कर कांवड़ियों की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। कांवड़ यात्रा पर जाने वालों में एडवोकेट देवेश दिवाकर, आदित्य धीमन, राजू गुप्ता, रोहित कोली, गब्बू, अनुभव पाल, अमन कोली, गौरव शर्मा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.