रुद्रपुर, अक्टूबर 22 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। उत्तराखंड न्याय यात्रा एवं वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से रुद्रपुर सिटी क्लब में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रुद्रपुर विधानसभा प्रभारी वरुण चौधरी के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अभियान को लेकर चर्चा की गई और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यहां महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, मोहन खेड़ा, योगेश चौहान, दिनेश पंत, सर्वेश कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, परवेज कुरैशी, इंद्रजीत सिंह, रंजीत सिंह राणा, रामस्वरूप भारती, प्रदेश सचिव संदीप चीमा, तरुण नेगी, फरमान सिद्दीकी, आजम खान, असलम जावेद, संजय आइस, शावेज कुरैशी, उमा सरकार, ज्योति टम्टा, करण सिंह, कैलाश चंद, सुनील चु...