Rudrapur News: कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा का सितारगंज में भव्य स्वागत
रुद्रपुर, अक्टूबर 23 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चितई गोल्ज्यू मंदिर से शुरू हुई न्याय यात्रा शुक्रवार को सितारगंज पहुंची। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान वक्ताओं ने देश और प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराध, बेलगाम महंगाई, चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं और बेरोजगारी के खिलाफ जनता से न्याय मांगा। यात्रा में कांग्रेसजनों ने भ्रष्टाचार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे भर्ती घोटालों और अग्निवीर योजना के खिलाफ न्याय की हुंकार भरी। सिरसा मोड़ के पास यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद पाल कॉलेज, तिरंगा चौक, मेन चौराहा और करन गार्डन में नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेस नेताओं का स्वागत हुआ। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.