Rudrapur News: कांग्रेसियों ने फूंका नैनीताल एसएसपी का पुतला
रुद्रपुर, अगस्त 12 -- Rudrapur News: किच्छा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीडी चौक पर नैनीताल एसएसपी का पुतला फूंककर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने एसएसपी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अराजक तत्व कहने का आरोप लगाया। नगर कांग्रेस कमेटी के भूपेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि आठ अगस्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में विशाल रैली को संबोधित किया था। रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरकार के दबाव में नैनीताल पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह रोककर परेशान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देशभर में कांग्रेस के कार्यक्रमों और रैलियों को रोकने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। यह भी पढ़ें- काशीपुर में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.