रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने रविवार को रुद्रपुर में सामाजिक समरसता यात्रा निकाली। यह भी पढ़ें- गंगाजल से शुद्धिकरण अनुष्ठान पर फूटा गुस्सायात्रा का आयोजन जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में निकली यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना को सामाजिक भेदभाव और संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक बताते हुए समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। यात्रा गल्ला मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।श्रद्धा...