रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- Rudrapur News: खटीमा। जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए पानी के कनेक्शन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। शारदा बिहार कॉलोनी वार्ड नंबर 18 में आए दिन पाइपलाइन लीकेज होने के साथ घरों में गंदा पानी पहुंचने की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। कॉलोनी निवासी जगदीश कालोनी ने बताया कि उन्होंने लीकेज की शिकायत जल जीवन मिशन कार्यालय में दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। हिमांशु सक्सेना ने कहा कि गंदा पानी रोजाना की परेशानी बन गया है। दूषित पानी पीने से लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है।ललित मोहन ने कहा कि जब लोग समय पर पानी का बिल जमा कर रहे हैं तो उन्हें साफ और स्वच्छ पानी मिलना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि गंदे पानी की समस्या ...