रुद्रपुर, अगस्त 13 -- Rudrapur News: खटीमा। हरियाली उत्सव के अवसर पर कवयित्री डॉ. नीलम पांडेय नीलिमा के आवास पर बुधवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं में सावन की रिमझिम फुहार, हरियाली, झूले, बादलों की घटा, प्रकृति की खूबसूरती और सावन से जुड़ी यादों को शब्दों में पिरोया। मुख्य अतिथि शिक्षिका नीतू रस्तोगी रहीं। गोष्ठी में कवयित्री हेमा परिहार, हेमा रमेश जोशी, तुलसी बिष्ट, बसंती सामंत, शान्ति व शिक्षिका राधा तिवारी ने सावन और हरियाली पर आधारित अपनी रचनाओं का काव्य पाठ किया। कविताओं के भावपूर्ण पाठ ने श्रोताओं को खूब प्रभावित किया और तालियों से कवयित्रियों का उत्साहवर्धन किया गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: आस्था, प्रेम और सौभाग्य का पर्व है हरियाली तीज : कविता कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका मंजू आर्या औ...