Rudrapur News: करघटिया में 3.6 किमी. सड़क के लिए 96.23 लाख की मंजूरी
रुद्रपुर, जुलाई 15 -- Rudrapur News: सितारगंज। करघटिया में मेन रोड से देशराज के घर होते हुए गुरमीत सिंह के घर तक 3.6 किमी. सड़क निर्माण के लिए 96.23 लाख की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिली है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए अनुरोध किया था। लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव तैयार कराया था। राज्य योजना से बुधवार को सड़क की मंजूरी मिली है। बुधवार को अपर सचिव महावीर सिंह चौहान ने जीओ जारी करते हुए 10 हजार की टोकन मनी जारी कर दी। करघटिया व आसपास के ग्रामीणों ने सड़क की मंजूरी के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया है। लोनिवि के अपर सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के बाद सड़क निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.