रुद्रपुर, जुलाई 23 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। करीब पांच करोड़ की लागत से प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल का ले-आउट तैयार न होने और निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने के विरोध में विधायक तिलकराज बेहड़ गुरुवार को मंडी परिषद मुख्यालय में धरने पर बैठ गए। विधायक के विरोध के बाद विभागीय अधिकारियों ने निर्माण स्थल का ले-आउट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। विधायक बेहड़ ने कहा कि आठ जुलाई को कम्युनिटी हॉल का भूमि पूजन किया गया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी परिषद के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से कई बार संपर्क करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यहां तक कि निर्माण स्थल का ले-आउट भी तैयार नहीं किया गया, जिससे परियोजना की प्रगति प्रभावित ...