Rudrapur News: कमिश्नर के सामने भाजपाई और कांग्रेसी भिड़े, हाथापाई की नौबत
रुद्रपुर, अगस्त 24 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से एसआईआर प्रक्रिया के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बुलाई गई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत की अध्यक्षता में हो रही बैठक में ही भाजपाई और कांग्रेसी भिड़ गए। इस दौरान गाली-गलौज के बाद हाथापाई तक की नौबत आ गई। किसी तरह अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद कांग्रेसियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर भाजपाई कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सत्ता पक्ष पर अधिकारियों को दबाव में लेने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। वहीं भाजपाई देर शाम तक धरने पर डटे हुए थे। यह भी पढ़ें- Ha...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.