Rudrapur News: कटाव से 10 बीघा कृषि भूमि फसल समेत गौला नदी में समाई
रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: शांतिपुरी, संवाददाता। बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शांतिपुरी क्षेत्र में गौला नदी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नदी के तेज बहाव से तटीय क्षेत्रों में भारी भू-कटाव हो रहा है। इसके चलते करीब 10 बीघा कृषि भूमि फसल समेत नदी में समा चुकी है। इससे किसानों में चिंता का माहौल है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ ने जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विशन सिंह कोरंगा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ गौला नदी के तटीय क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर भू-कटाव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान किसानों ने विधायक को बताया कि नदी के लगातार कटाव से उनकी उपजाऊ कृषि भूमि तेजी से नदी में समाती जा रही है। प्रभावित किसानों में रमेश दानू, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.