रुद्रपुर, जुलाई 12 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। नानकमत्ता पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके पर पांच गड्ढों में भरा करीब 1000 लीटर लहन नष्ट किया गया है। इसके साथ ही चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 75 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेन्द्र पंत के नेतृत्व में प्रतापपुर चौकी पुलिस को बलखेड़ा गांव में खेतों के बीच शराब बनाए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की तो वहां कच्ची शराब की कशीदगी के लिए दो अवैध भट्ठियां धधक रही थीं। पुलिस ने तत्काल भट्ठियों को तोड़ा और वहां मौजूद शराब बनाने के उपकरण जब्त कर लिए। आरोपी फरार हो गये। इधर संदीप सिंह पुत्र मंगल सिंह, मूल निवासी ग्राम सिंघाड़ा, पूर्वी टाटरग...