रुद्रपुर, जुलाई 7 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड के श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन द्वारा घोषित लेऑफ को अवैध बताते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम मनीष बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर लेऑफ समाप्त कराने, प्लांट दोबारा संचालित करने और सभी श्रमिकों की कार्यबहाली की मांग की। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने कहा कि सिडकुल पंतनगर स्थित भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड में न्यूनतम वेतन और कुशल श्रेणी में बहाली को लेकर औद्योगिक विवाद पहले से लंबित है। इसी बीच प्रबंधन ने नोटिस जारी कर एक जुलाई 2026 से श्रमिकों को लेऑफ पर भेज दिया, जिससे पहले से कम वेतन पर काम कर रहे श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में भी कंपनी प्रबंधन ने 303 श्रमिकों की छंटनी कर 47 ...