रुद्रपुर, अक्टूबर 22 -- सड़क सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश Rudrapur News: रुद्रपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एडीएम कौस्तुभ मिश्र ने ओवरलोडिंग और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए। गुरुवार को जिला सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने अनधिकृत कट बंद कराने और इन्हें दोबारा खोलने या डिवाइडर तोड़ने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा। एडीएम ने दुर्घटना संभावित स्थलों का संबंधित विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर स्पीड साइन बोर्ड लगाने के साथ जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाने को भी कहा। उन्होंने नशे में वाहन चलाने वालों की जांच और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही...