रुद्रपुर, अक्टूबर 9 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। शुक्रवार को भीषण ओलावृष्टि और बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पककर तैयार फसल बर्बाद होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए मेयर विकास शर्मा ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से वार्ता कर शीघ्र सर्वे कराने और मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके बाद मेयर एसडीएम अमृता शर्मा और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश बजाज के साथ प्रभावित खेतों में पहुंचे। उन्होंने फसलों का जायजा लेकर किसानों से नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आपदा की पूरी स्थिति से अवगत कराकर प्रभावित क्षेत्र के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित कराने की पहल भी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kashipur News: ओलावृष्टि से तबाही देख अचानक बाजपुर पहुंचे मुख्यमंत्...