रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पिपलिया-1, पिपलिया-2, आनंदखेड़ा, मोहनपुर, सुंदरपुर और हरिदासपुर समेत कई गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने गुरुवार को विधायक शिव अरोरा अधिकारियों के साथ खेतों में पहुंचे। उन्होंने गदरपुर की तहसीलदार लीना चंद्रा धामी और राजस्व टीम को प्रभावित क्षेत्रों का ड्रोन सर्वे कर तत्काल रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक ने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बजाज, इंद्रपाल चौधरी, मनमोहन वाधवा, प्रधान महेंद्र सैनी, काला चंद प्रध...