रुद्रपुर, अक्टूबर 16 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों और बेघर हुए परिवारों को राहत राशि देने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महासचिव (समाजवादी पार्टी यूथ) अरविंद यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रभावित किसानों को कम से कम 50 हजार रुपये और आपदा में बेघर हुए झोपड़ी धारक परिवारों को 20 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...