रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले समेत उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भीषण ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बाद गुरुद्वारा सिंह सेंट्रल कमेटी, रुद्रपुर ने प्रभावित किसानों को तत्काल राहत देने की मांग उठाई है। कमेटी ने मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमों से सर्वे कराने, किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा देने और फसल बीमा प्रक्रिया सरल बनाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि हाल के दिनों में हुई भारी ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से किसानों की खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। यह भी पढ़ें- Kashipur News: ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की मांग कई क्षेत्रों में खेतों में फसल पूरी तर...