रुद्रपुर, सितम्बर 23 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की अनुसार विभिन्न खेलों के जिला स्तरीय ट्रायल 30 सितंबर और एक अक्तूबर को सुबह नौ बजे से श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, चेस, हॉकी, कबड्डी, लॉन टेनिस, वालीबॉल, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, खो-खो, योग, क्रिकेट और फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इनमें महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल सात और आठ अक्तूबर को सुबह नौ बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, काशीपुर में प्रस्तावित हैं। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को विभागीय अ...