रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मुख्य बाजार में एसी के उपकरणों की चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एसी कंप्रेसर, मोटर, एसी कैबिनेट, आउटर कवर, 45 कनेक्टर वायर समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ दर्ज चोरी के मुकदमों में बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेल्स टैक्स कार्यालय के पास नई मंडी समिति की ओर तीन संदिग्ध व्यक्ति दो सफेद कट्टों और अन्य सामान के साथ जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को सामान समेत पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों की पहचान दीपू पुत्र हरि प्रसाद, मुकेश कुमार पुत्र सा...