रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दूसरी मेरिट सूची के तहत प्रवेश प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में कुल 120 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। इसके साथ ही पहली और दूसरी मेरिट सूची के दूसरे दिन तक महाविद्यालय में कुल 465 छात्र-छात्राओं का प्रवेश हो चुका है। शुक्रवार को बीए में सर्वाधिक 65 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। इसके बाद बीए में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 254 हो गई है। वहीं बीकॉम में दूसरे दिन 28 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया, इससे इस पाठ्यक्रम में अब तक कुल 107 प्रवेश हो चुके हैं। बीएससी पीसीएम में दूसरे दिन नौ छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। इस पाठ्यक्रम में अब तक कुल 62 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं...