Rudrapur News: एसबीएस कॉलेज के छात्रों को परीक्षा के लिए मिला अंतिम मौका
रुद्रपुर, अक्टूबर 16 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऐसे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है, जो किसी कारणवश आंतरिक या को-करीकुलर परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अंतिम अवसर देते हुए आवेदन की तिथि 25 अक्तूबर 2026 तक बढ़ा दी है। इसके लिए विद्यार्थियों को निर्धारित विलंब शुल्क जमा करना होगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतर्गत आंतरिक व को-करीकुलर परीक्षाओं की तिथि बढ़ाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.