Rudrapur News: एसबीएस कॉलेज की भाषण प्रतियोगिता में इशिका और नेहा प्रथम
रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। एसबीएस राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में इशिका अरोड़ा और नेहा गोस्वामी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देश की महान विभूतियों की वेशभूषा धारण कर उनकी भाषण शैली में विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में छात्राएं झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और सरोजिनी नायडू के रूप में नजर आईं, जबकि छात्रों ने लाल बहादुर शास्त्री और पंडित जवाहरलाल नेहरू की भाषण शैली में अपनी प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अंदाज में अपने विचार रखकर भारतीय इतिहास की महान विभूतियों को याद किया। प्रतियोगिता में अजय मिश्रा ने द्वितीय और स्नातक पंचम सेमेस्टर की संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.