रुद्रपुर, सितम्बर 24 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने जिले में तीन निरीक्षकों के तबादले किए हैं। रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू को पुलिस लाइन रुद्रपुर भेज दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को नानकमत्ता कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। नानकमत्ता के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक को एसएसपी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। एसएसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसा,र निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू को रुद्रपुर कोतवाली से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन रुद्रपुर भेजा गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को नानकमत्ता कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नानकमत्ता कोतवाली में तैनात निरीक्षक संजय पाठक को एसएसपी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। आदेश में सभी स्थानांतरित निरीक्ष...