रुद्रपुर, अगस्त 19 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दावे और आपत्तियों की सुनवाई 11 सितंबर 2026 तक की जाएगी। उप जिलाधिकारी व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी किच्छा गौरव पांडे ने बताया कि संबंधित मतदाता निर्धारित समय सीमा के भीतर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए पुनरीक्षण एक सतत प्रक्रिया है। नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची पुनरीक्षण में 31 अगस्त तक निपटेंगे मामले एसडीएम ने मतदाताओं से अपील की कि ...