Rudrapur News: एलायंस क्लब डायमंड ने किया पौधरोपण
रुद्रपुर, जुलाई 18 -- Rudrapur News: खटीमा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए एलायंस क्लब खटीमा डायमंड की ओर से शनिवार को संजय रेलवे पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया गया। क्लब सदस्यों ने चांदनी, जामुन, अशोक, कनेर, आंवला एवं मोरपंखी समेत 22 पौधों का रोपण किया। क्लब अध्यक्ष अलॉय केसर पारुथी ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रोग्राम चेयरमैन पूनम कश्यप ने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जितेन्द्र पारुथी, कोषाध्यक्ष दीपा चड्ढा, अनीता भंडारी, डॉ. नीलम पांडेय, मंजू आर्या, वंशिका गौड़, प्रेमिका मारक सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.