Rudrapur News: एथनॉल उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय: सलविंदर कलसी
रुद्रपुर, जुलाई 30 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने गुरुवार को रुद्रपुर सिटी क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में गन्ना, मक्का और चावल जैसी फसलों से एथनॉल उत्पादन की व्यापक संभावनाएं होने के बावजूद किसान इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
एथनॉल उत्पादन की मांग उन्होंने राज्य सरकार से एथनॉल उत्पादन के लिए आवश्यक उद्योग और व्यवस्था विकसित करने की मांग की। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने कहा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय एवं ऊर्जा उत्पादन करने वाला प्रदेश है, लेकिन इसके बावजूद यहां किसानों को ट्यूबवेल के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा नहीं मिल रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.