रुद्रपुर, सितम्बर 6 -- Rudrapur News: सितारगंज। बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट हरीश दुबे ने एडवोकेट प्रकाश चंद्र ढाली को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। बार एसोसिएशन की बैठक में बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग कर चुनाव सम्पन्न कराने के लिए हरीश दुबे को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाने का निर्णय लिया गया था। सहायक चुनाव अधिकारी चुनने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई थी। रविवार को दुबे ने प्रकाश चंद्र ढाली को सहायक चनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...