रुद्रपुर, जुलाई 15 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। उप संभागीय परिवहन कार्यालय में बुधवार को निर्मल आश्रम आई संस्थान, ऋषिकेश के सहयोग और सीएसआर पहल के अंतर्गत साइट सेवर इंडिया के ओर से वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के वाहन चालक, बस यूनियनों के चालक-परिचालक, परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व आगंतुकों सहित 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई। परीक्षण के बाद जरूरतमंद लाभार्थियों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। इस अवसर पर एआरटीओ (प्रशासन) मोहित कोठारी ने "सही नजर, सुरक्षित जिंदगी" का संदेश देते हुए वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा के लिए समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने और आंखों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए निर्मल आश्...