रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में शनिवार से रविवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। पिछले 24 घंटे में जिले की विभिन्न तहसीलों में 86 से 137 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। किच्छा में सबसे अधिक 137 मिमी बारिश हुई। लगातार बारिश के बावजूद जिले की प्रमुख नदियों और जलाशयों का जलस्तर फिलहाल सामान्य बना हुआ है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) के अनुसार सड़क, संचार, बिजली और पेयजल आपूर्ति भी सामान्य है। रविवार सुबह आठ बजे तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार किच्छा में 137, जसपुर में 135, काशीपुर में 133, बाजपुर में 106, गदरपुर में 115, रुद्रपुर में 105, खटीमा में 102 और सितारगंज में 86 मिमी बारिश हुई। जिले में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बीच प्रशासन की प्रमुख नदियों के...