रुद्रपुर, जुलाई 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रम्पुरा क्षेत्र में बारिश के पानी और कीचड़ को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर उस्तरे से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की मां ने आरोपी दंपति और उनके पुत्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रम्पुरा वार्ड-23 निवासी धर्मवती पत्नी हरीचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 जुलाई की रात करीब नौ बजे उनका पुत्र भानू प्रताप अपने दोस्त के घर से लौट रहा था। गली में बारिश का पानी भरा होने के कारण वह पड़ोसी हरीओम के घर के सामने बनी नाली के ऊपर से होकर निकला। आरोप है कि इससे नाराज हरीओम, उसकी पत्नी चंद्रावती और पुत्र अरुण ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अरुण ने उस्तरे से भानू पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान उस्तरा उसके गले और कान पर लग गया। ...