रुद्रपुर, अगस्त 10 -- Rudrapur News: सितारगंज। उपप्रधान संगठन की जिला स्तरीय बैठक में सोमवार को तनुजा गुप्ता को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जिलाध्यक्ष के चयन के लिए कम से कम चार ब्लॉक अध्यक्षों की सहमति आवश्यक होगी। इसी क्रम में बाजपुर, गदरपुर और खटीमा ब्लॉक अध्यक्षों ने सितारगंज ब्लॉक अध्यक्ष तनुजा गुप्ता के नाम पर सहमति जताई। इसके बाद उन्हें उपप्रधान संगठन ऊधमसिंह नगर का जिलाध्यक्ष चुना गया। सतनाम सिंह को जिला महामंत्री और साधना को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष तनुजा गुप्ता ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों के उपप्रधानों को एकजुट कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपप्रधानों की समस्याओं और अधिक...