रुद्रपुर, नवम्बर 5 -- Rudrapur News: सितारगंज। विकास योजनाओं की जानकारी देने से लेकर प्रमाण पत्रों में उपप्रधान की सहमति और शिलान्यास पट्टिका पर नाम दर्ज कराने की मांग को लेकर गुरुवार को उप प्रधान संगठन ने ब्लॉक कार्यालय में मांग पत्र सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 22 सितंबर को उपप्रधान संघ की ओर से ज्ञापन देकर उपप्रधानों की समस्याओं और अधिकारों से संबंधित विभिन्न मांगें उठाई गई थीं। उस दौरान मांगों पर सकारात्मक आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन अब तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...