रुद्रपुर, जुलाई 30 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दिवेश शाशनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग बंधुओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए उद्योगों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण आवश्यक है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित जिला उद्योग मित्र बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने सड़क, बिजली, पानी निकासी, यातायात और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगों के संचालन में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता से दूर किया जाए, ताकि निवेश और औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण बना रहे।...