Rudrapur News: ई-रिक्शा चालक ने लगाया मारपीट का आरोप
रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। एक ई-रिक्शा चालक ने कार सवार लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रुद्रपुर किच्छा रोड निवासी बिट्टू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह ई-रिक्शा चलाता है। कुछ दिन पहले उसने सिडकुल की कंपनी में कुछ सवारियों को छोड़ा था। मंगलवार को पेमेंट लेने कंपनी गया था। आरोप है कि इसी दौरान कार सवार चार-पांच युवक वहां आए और उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर तमंचा तानकर उससे मारपीट की। किसी तरह उनसे बचकर अपनी जान बचाई। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.