रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। शासन ने नगर पंचायत नानकमत्ता के ईओ राकेश कोटिया का स्थानांतरण कर सरोज गौतम को प्रभारी अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही सभासदों का धरना समाप्त हो गया और सफाई कर्मचारी भी पूरी तरह काम पर लौट आए। अपर सचिव विनोद गोस्वामी ने शुक्रवार को आदेश जारी कर नगर पालिका कालाढूंगी में कर एवं राजस्व निरीक्षक सरोज गौतम को प्रभारी ईओ, नगर पंचायत नानकमत्ता का दायित्व सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...