Rudrapur News: आर्म रेसलिंग में इंदु, निखिल, तनुष और धैय ने जीता स्वर्ण पदक
रुद्रपुर, अक्टूबर 21 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। हिंद पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न भार वर्गों में इंदु चंद, तनुष, निखिल बिष्ट और धैर्य कोहली ने स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में इंदु चंद ने स्वर्ण, संवि देव ने रजत और अनन्या ने कांस्य पदक जीता। 45 से 50 किग्रा वर्ग में तनुष ने स्वर्ण, समर्थ ने रजत और देव ने कांस्य पदक जीता। 50 से 60 किग्रा वर्ग में निखिल बिष्ट ने स्वर्ण, मयंक ने रजत और अमन ने कांस्य पदक हासिल किया। 60 से 70 किग्रा वर्ग में धैर्य कोहली ने स्वर्ण, प्रांजल ने रजत और उदय ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय के एमडी नीरज कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी हैं। खेलों से शारीरिक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.